झांसी: मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में तीमारदारों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, सुरक्षा कर्मियों ने भी भांजी लाठियां, मची अफरा-तफरी
Jhansi, Jhansi | Nov 15, 2026 महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज एक बार फिर हंगामे को लेकर चर्चा में है। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में मरीज को लेकर पहुंचे तीमारदारों के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हंगामा बढ़ता देख मेडिकल के सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि सुरक्षा कर्मियों लाठी डंडों से पीटा।