मानिकपुर: सीमा से सटे घने जंगल में चित्रकूट पुलिस ने की कांबिंग, अपराधियों द्वारा ठिकाने बनाने पर रोक
चित्रकूट में अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर रविवार सुबह 11 बजे पुलिस ने सीमा से सटे जंगलों में कांबिंग की। मानिकपुर, मारकुंडी और पहाड़ी थाना पुलिस ने कल्याणपुर के चौरी जंगल में पैदल गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। ग्रामीणों से संदिग्ध लोगों की सूचना देने की अपील की।