सिमडेगा: सिमडेगा उपायुक्त ने बम्बलकेरा पंचायत का किया निरीक्षण, मनरेगा योजनाओं का लिया जायज़ा
सिमडेगा उपायुक्त अजय कुमार सिंह के द्वारा सोमवार को दोपहर 3:00 बजे बम्बलकेरा पंचायत का निरीक्षण किया ।जहां पर उन्होंने मनरेगा अंतर्गत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना का धरातलीय निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ उन्होंने लाभ बुक से बात की मौके पर डीडीसी उपस्थित थे।