बारुन: एक बीघा जमीन के विवाद में पिटाई, घायल व्यक्ति की हुई मौत
बारुण थाना क्षेत्र के सिरिस टोले हेतमपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान भागवत महतो के 48 वर्षीय पुत्र नकुल महतो के रूप में हुई है, जो कई वर्षों से अपने ससुराल में रह रहा था।