फिरोजाबाद जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नगला अमान नारखी का किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नारखी नगला अमान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया।
निरीक्षण के प्रमुख बिंदु:
- उपस्थिति: कुल 7 शैक्षिक स्टाफ में 6 शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। 1 शिक्षिका शिखा चिकित्सा अवकाश पर थीं। 6 गैर शैक्षणिक स्टाफ में 5 उपस्थित। मुख्य रसोईया स्वास्थ्य खराब होने के कारण अनुपस्थित मिलीं।
- नामांकन: 140 छात्राओं के सापेक्ष 112 छात्राएं उपस्थित थीं।
- भोजन व्यवस्था: निरीक्षण के समय डायनिंग हॉल में लंच चल रहा था। जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारियों ने छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया। छात्राओं ने भोजन की गुणवत्ता ठीक बताई। भोजन मेन्यू के अनुसार पाया गया। किचन में आटा, तेल, बेसन के आशीर्वाद, फॉर्च्यून, राजधानी जैसे ब्रांडेड सामान मिले। रोटी मेकिंग मशीन से छात्राओं के लिए रोटियां बनाई जा रही थीं।
- छात्रावास: सभी कमरों में 2-2 पंखे और कूलर लगे थे जो चलित अवस्था में पाए गए। छात्रावास के पीछे झाड़ियां देखी गईं, जिन्हें तत्काल साफ कराने के निर्देश वार्डन को दिए गए।
- जिलाधिकारी ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, रुचि और समस्याओं के बारे में संवाद किया।
निरीक्षण के दौरान प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और पोषण सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#DMFirozabad #KGBV #Firozabad #GirlsEducation #SchoolInspection #BetiPadhao
---