फिरोजाबाद विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय डेयरी कॉक्कलेव का आयोजन किया गया जिसमें दीप प्रजवलन मुख्य अतिथि उदय प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष एंव मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य एंव मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा किया गया, कार्यक्रम मंच का संचालन राघवेन्द्र सिंह, रा०दु०प० / स्थानीय प्रभारी दुग्ध विकास किया गया। कार्यक्रम में नन्द बाबा दुग्ध मिशन योजनान्तर्गत मुख्यमंत्री गौसंवर्धन योजना, मिनी नन्दनी कृषक समृद्वि योजना, नन्दनी कृषक समृद्धि योजना, उ०प्र० दुग्धशाला विकास एंव दुग्ध उत्पाद प्रोत्साहन निति 2022, चारा प्रबन्ध प्रोत्साहन निति एंव पशुपालन विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकरी दी गयी साथ ही मुख्यमंत्री स्वदेशी गोसंवर्धन योजना 2026-27 में चयनित 14 महिला एवं 14 पुरुषों को चयन पत्र एवं गाय क्रय हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अनुमति पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम में एन०बी०डी०एम० नोडल अधिकारी राम बाबू, आनन्द कुमार, वरिश्ठ दुग्ध निरीक्षक, क्रय विक्रय समिति टूण्डला अध्यक्ष मुकेश धामा, डी०डी०एम० नावार्ड, एल०डी०एम० रमनकान्त, जिला सहकारी बैंक, इण्डियन बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के अधिकारीगण, पशुपालन विभाग के समस्त अधिकारीगण एंव नन्द बाबा दुग्ध मिशन में चयनित लाभार्थी उपस्थित रहे।