प्रतापगढ़: बझान निवासी युवक की मौत की घटना में हत्या का आरोप, थानाध्यक्ष समझाने पर घर वालों ने किया शव का अंतिम संस्कार
अंतू थाना क्षेत्र के बझान निवासी राजकुमार वर्मा राजमिस्त्री का काम करते हैं। उनका बेटा संजीत वर्मा (25) बुधवार की सुबह गांव के किनारे बेहोश पड़ा मिला था। घरवाले उसे इलाज के लिए एसआरएन प्रयागराज ले गए। प्रयागराज में इलाज के दौरान उसकी बुधवार को ही मौत हो गई। प्रयागराज में पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया। सुबह अंतिम संस्कार से घरवाले मना कर दिए।