बड़ीसादड़ी | शहरी सेवा शिविर में नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न विभागों ने एक ही छत के नीचे सेवाएं उपलब्ध कराईं। शिविर में कुल 316 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 250 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर लोगों को तत्काल राहत दी गई। शेष 66 मामलों पर नियमानुसार कार्रवाई जारी है।