सहजनवा: भदरखी गांव में बिना मरम्मत कराए छोड़ दी गई पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बरसात में पाइपलाइन के लिए खोदी सड़क बीच में छोड़ देने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है । हर घर जल योजना के तहत गांव में शुद्ध पेयजल के लिए बिछाई जा रही पाइप लाइन ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है । हरपुर बुदहट के भदरखी गाव में लगभग 200 मीटर खड़ंजा मार्ग को बीच मे खोदकर छोड़ देने से बरसात में यह मार्ग जानलेवा बन गया है ।