चक्रधरपुर: डीसी ने चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचकर विकास योजनाओं का निरीक्षण किया
पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने बुधवार शाम चक्रधरपुर प्रखंड पहुंचकर विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कुदलीबाड़ी आंगनबाड़ी केंद्र में पांच वर्ष तक के बच्चों के आधार नामांकन की प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान नामांकन व्यवस्था, अभिलेख संधारण और अभिभावकों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।