नशेड़ियों पर नकेल कसने के लिए देर रात अभियान
चाईबासा। शहर में नशे के सेवन और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सदर थाना पुलिस ने देर रात विशेष अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व सदर थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी ने किया।
इस दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाते हुए कई संदिग्ध एवं नशे की हालत में घूम रहे लोगों को पकड़ा। पुलिस ने सभी को कड़ी हिदायत देते हुए दोबारा नशे की हालत में सार्वजनिक स्थानों पर पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद कई लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
#citilivejharkhand #nonfollowers #foryouシ #JharkhandPolice #CrimeNews