शाजापुर: ग्राम रसूलपुर में दो पहिया वाहन चुराकर ले जा रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा, उकावता चौकी पुलिस को सौंपा
सुनेरा थाना क्षेत्र की उकावता पुलिस चौकी के ग्राम रसूलपुर में देर रात को ग्रामीणों ने मोटरसाइकिल चुराकर ले जा रहे दो युवकों को पकड़ा है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि यह युवक मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर ले जा रहे थे। इसी दौरान लोगों ने उन्हें देख लिया और पकड़ लिया। दोनों युवकों को ग्रामीण उकावता पुलिस चौकी लेकर पहुंचे।