शाजापुर: शाजापुर में थोक सब्जी व्यापारियों ने खत्म की हड़ताल, आमजन को कल से मिलेगी राहत
थोक सब्जी बाजार का स्थान बदलने सहित अन्य मांगों को लेकर थोक सब्जी व्यापारियों द्वारा हड़ताल कर सब्जियों की थोक खरीदी बंद की गई थी।जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के साथ हुई बैठक में थोक सब्जी विक्रेताओं की मांगों का समाधान कर दिया गया। जिस पर थोक सब्जी व्यापारियों ने हड़ताल खत्म कर दी।अब थोक सब्जी मंडी टंकी चाैराहा स्थित पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में लगेगी।