शाजापुर: शाजापुर कृषि उपज मंडी में सोयाबीन के दाम में आई गिरावट, गेंहू के दाम में हुई वृद्धि
शाजापुर कृषि उपज मंडी में इन दिनों सोयाबीन और गेंहू की उपज बड़ी मात्रा में विक्रय के लिए आ रही है।बुधवार को मंडी में सोयाबीन के दाम में गिरावट आई जबकि गेंहू के दाम में वृद्धि हुई हैं।मंडी में बुधवार को सोयाबीन 1624 क्विंटल आवक हुई जो 3290 रुपए से लेकर 4378 रुपए क्विंटल तक बिकी। वहीं गेंहू की आवक 841 क्विंटल हुई। जो 2499 रुपए से लेकर 2910 रुपए क्विंटल तक बिका