शाजापुर: गुरुवार को भी पुरानी कृषि उपज मंडी में नहीं हो पाई सब्जियों की नीलामी, हाट मैदान में किसानों ने बेची सब्जियां
शाजापुर की टंकी चौराहा स्थित पुरानी कृषि उपज मंडी में गुरुवार से थोक सब्जी मंडी को शिफ्ट होना था लेकिन सब्जी व्यापारियों और प्रशासन के बीच सहमति के बाद भी सब्जी व्यापारियों के लिए दुकानों का आवंटन नहीं होने से कुछ औपचारिकताएं बच गई थी। जिसके कारण गुरुवार को कृषि उपज मंडी में सब्जियों की नीलामी नहीं हो पाई ।