शाजापुर: शाजापुर में हिंदू जागरण मंच ने शुरू किया पाैधारोपण अभियान, बुजुर्गों से कराया पाैधारोपण
शाजापुर में हिंदू जागरण मंच द्वारा पाैधारोपण अभियान शुरू किया है। बुधवार को हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शाजापुर नगर के समीप ग्राम सांपखेड़ा के मुक्तिधाम में पौधारोपण का कार्यक्रम सर्व समाज के वरिष्ठ जनों के हाथों कराया। हिंदू जागरण मंच द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु संपूर्ण शाजापुर जिले में 1000 पौधे लगाने का निर्णय किया है।