शाजापुर: ग्राम कालीसिंध पहुंचे बेरछा एसडीओपी और थाना प्रभारी, क्षेत्र में आगामी सार्वजनिक आयोजनों की ली जानकारी
बुधवार को बेरछा एसडीओपी त्रिलोकचंद्र पंवार और बेरछा थाना प्रभारी अंकित मुकाती थाना क्षेत्र के ग्राम कालीसिंध पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि गोपाल सोलंकी की उपस्थिति में मोहर्रम पर्व व अन्य त्यौहार को लेकर क्षेत्र के मुख्य मार्ग, चौराहे का निरीक्षण किया।