इटारसी: ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में केमिस्ट एसोसिएशन का प्रदर्शन, मेडिकल दुकानें रहीं बंद
इटारसी में बुधवार को सुबह करीब 11 बजे से ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर संचालकों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। यह बंद देशव्यापी आह्वान के समर्थन में किया गया। शहर के लगभग 150 मेडिकल स्टोर पूरे दिन बंद रहे, हालांकि आपातकालीन जरूरतों को देखते हुए संगठन ने दो दुकानों को खुला रखने की अनुमति दी। सरकारी और निजी अस्पतालों के मेडिकल स्टोर संचालित है।