बलिया: चक्रवाती तूफान मोंथा का असर जिले में तीसरे दिन भी शनिवार की शाम 5 बजे तक जारी रहा
Ballia, Ballia | Nov 1, 2025 चक्रवाती तूफान मोंथा का असर जिले में तीसरे दिन भी रहा। बृहस्पतिवार की रात से शुरू बारिश शुक्रवार की देर शाम 6 बजे तक होती रही। खेतों में धान की फसल गिर गई है। सड़कों पर जलभराव हो गया है। जिले में 51.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। तार टूटने व पेड़ की डाली गिरने से 500 से अधिक गांवों की बिजली गुल रही।