लखीसराय: ट्रैक्टर पलटने से युवक की दर्दनाक मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम, पीरी बाजार थाना क्षेत्र का मामला।
लखीसराय। पीरी बाजार थाना क्षेत्र के बरियारपुर पंचायत में ट्रैक्टर पलट जाने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरुवार की सुबह 6:30पर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक की पहचान बरियारपुर पंचायत निवासी मसूदन यादव के पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है।