काको: जहानाबाद: निसरपुरा में दोस्तों ने ही दोस्त की जान ली, डीजे संचालक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या
Kako, Jehanabad | May 18, 2026 जहानाबाद के भेलावर थाना क्षेत्र के निसरपुरा गांव में 19 वर्षीय डीजे, डेकोरेशन संचालक शिवम कुमार उर्फ गोलू की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि गांव के ही कुछ दोस्तों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर खेत में फेंक दिया। और घायल के पिता को सूचना भी आरोपियों ने ही दी जिसके बाद इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।