पटियाली: पटियाली रामलीला में राम वनवास की लीला का मंचन, एडवोकेट देश दीपक यादव ने भगवान श्रीराम की आरती की
पटियाली में सोमवार रात श्रीरामलीला महोत्सव में राम वनवास की लीला का मंचन हुआ। बार एसोसिएशन महासचिव एडवोकेट देश दीपक यादव ने भगवान श्रीराम की आरती कर शुभारंभ किया। कमेटी ने उनका सम्मान किया। देश दीपक यादव ने कहा कि भगवान राम का जीवन त्याग, मर्यादा और कर्तव्यपालन की प्रेरणा देता है। रामलीला जैसे आयोजन नई पीढ़ी को संस्कारों और भारतीय संस्कृति से जोड़ते हैं।