पयागपुर: विशेश्वरगंज के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में आरबीएसके टीम ने किया जांच
विशेश्वरगंज कस्बे में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मे बच्चों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बच्चों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, वजन, लंबाई और नेत्र परीक्षण किया गया।विद्यालय की वार्डन नीलम देवी ने बताया कि विद्यालय में कुल 100 बच्चे पंजीकृत हैं।जिसमे 55 बच्चे उपस्थित थे, जिनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।