कोईलवर: बीपीएससी में सफल हुई जमालपुर की बेटी रिया, बनीं राजस्व पदाधिकारी, प्रखंड और जिले का नाम किया रोशन
बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में कोईलवर प्रखंड के जमालपुर गांव की बेटी रिया सिंह ने शानदार सफलता हासिल करते हुए राजस्व पदाधिकारी के पद पर चयनित होकर पूरे भोजपुर जिले का नाम रोशन किया है।सोमवार सुबह 10:00 बातचीत के दौरान रिया ने बताया कि बीपीएससी की तैयारी का सफर लंबा और चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन उन्होंने कभी नकारात्मक नहीं सोचा।