रामना टोला में दबंग ने युवक पर डंडे से हमला किया, पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया
सिटी कोतवाली थानाक्षेत्र के रामना टोला में रंजिश के चलते दबंग गोलू कोलंबो मोहल्ले के दीपक अहिरवार के घर में घुसकर गाली गलौज करने लगा । विरोध करने पर गोलू कोलंबो ने दीपक अहिरवार को डंडे से पीट दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया । गुरुवार की शाम 5 बजे सिटी कोतवाली पुलिस घायल दीपक का ईलाज कराने जिला अस्पताल ले गई और मारपीट करने वाले दबंग की तलाश में जुट गई है ।