ट्रांसपोर्ट नगर में हुई हत्या मामले में परिजनों ने की बुलडोजर कार्रवाई और मुआवजे की मांग, दी आंदोलन की चेतावनी
कोलगवां थाना के ट्रांसपोर्ट नगर में पिछले दिनों युवक शुभम बरगाही की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी । पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । गुरुवार की दोपहर 3 बजे मृतक की मां और बहन कोलगवां थाने आकर इंसाफ की मांग कर रही है । मृतक की बहन प्रीति बरगाही ने मांग की है कि आरोपियों का घर बुलडोजर से गिराया जाए और बेसहारा हुए परिजनों को मुआवजा दिया जाए ।