मझगवां के डिडौली पेट्रोल पंप के पास बोलेरो ने बाइक को ठोकर मार दी । एक्सीडेंट में बाइक सवार भोला वर्मा और दिनेश पांडे घायल हो गए । स्थानीय लोगों ने घायलों को मझगवां अस्पताल पहुंचाया, जहां से दोनों घायलों को गुरुवार की सुबह 11 बजे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । दोनों घायल मारकुंडी के पाटिन गांव से डीजल लेने डिडौली आए थे और एक्सीडेंट का शिकार हो गए हैं ।