बगोदर: औंरा में संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया
बगोदर थाना क्षेत्र के औंरा पंचायत के टोंगरीतर में सोमवार को एक विवाहिता संदेहस्पद स्थित मौत हो गई।सुचना मिलने पर बगोदर थाना के एसआई अभिजित कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुचें और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।वही मृतका का नाम राजिया प्रवीण है।वही मृतका की मायके वालो ससुराल वालो पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।