सिवनी: सिवनी में पिता-पुत्र के पास से अवैध हथियार बरामद, देशी पिस्टल के साथ बेटा गिरफ्तार, पिता की तलाश जारी
Seoni, Seoni | Nov 11, 2026 सिवनी के रानी दुर्गावती वार्ड में कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर देशी पिस्टल और खाली मैगजीन बरामद की है। बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मामले में 19 वर्षीय मदन उर्फ बादल यादव को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके पिता अजय उर्फ अज्जू कोष्टा की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी पिता पर पहले से 35 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।