मोठ: मोंठ के हरिमोहन श्रीवास को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आजाद समाज पार्टी ने बनाया झांसी जिला उपाध्यक्ष
Moth, Jhansi | Oct 2, 2026 मोंठ निवासी हरिमोहन श्रीवास को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने झांसी जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी ने 2 अक्टूबर को नियुक्ति पत्र जारी किया। नई जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों और पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।