विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कन्हवारा प्रखंड की प्राथमिक शाला का मामला कटनी। जिले के कन्हवारा प्रखंड अंतर्गत ग्राम छैघरा टोला (डिठवारा) स्थित प्राथमिक शाला की जर्जर इमारत को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई है। शिकायतकर्ता शिक्षक रंगलाल पटेल ने आरोप लगाया है कि भवन को हुए भारी नुकसान के कारण स्कूली बच्चों का जीवन खतरे में है, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई