गोविंदगढ़: बड़ौदामेव हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग, पूर्व विधायक साफिया जुबेर ने थानाधिकारी से की मुलाकात
गोविंदगढ़ के बड़ौदामेव थाने के सामने युवक की निर्मम हत्या के मामले को लेकर रामगढ़ की पूर्व विधायक साफिया जुबेर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बड़ौदामेव थाने पहुंचीं। उन्होंने थानाधिकारी से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने की मांग की। पूर्व विधायक ने कहा कि युवक की हत्या का मामला बेहद गंभीर और चिंताजनक है।