बहादुरपुर: ऑपरेशन मुस्कान: दरभंगा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गुम हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे
जिले में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत दरभंगा पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। बहादुरपुर थाना पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर लिया और आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उसके वास्तविक धारक को सौंप दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से जहां एक ओर पीड़ित व्यक्ति के चेहरे पर खुशी लौट आई, वहीं आम लोगों के बीच पुलिस के प्रति भरोसा भी