फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में 5 वांछित अपराधियों को किया गिरफ्तार
थाना दक्षिण पुलिस टीम ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए अलग-अलग मामलों में पाँच वारंटी अभियुक्तों को रविवार शाम 5 बजे क़रीबन गिरफ्तार किया है। इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने चोरी, मारपीट, धमकी और अन्य मामलों में फरार अपराधियों को दबोच लिया। थाना प्रभारी दक्षिण योगेंद्र पाल सिंह ने मीडिया को जानकारी दी।