फिरोज़ाबाद: रामगढ थाना पुलिस ने शातिर अपराधी फरहान को 488 ग्राम अवैध चरस के साथ किया गिरफ्तार
एसएसपी फिरोजाबाद के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने रविवार दोपहर साढ़े बारह बजे करीबन भीकनपुर तिराहा के पास से एक शातिर अपराधी फरहान पुत्र बाँबी परवेज, निवासी 60 फुटा रोड मोहम्मदी मस्जिद के पास, थाना रामगढ को 488 ग्राम अवैध चरस और 1000 रुपये सहित गिरफ्तार किया है।