फिरोज़ाबाद: सखीपुर निवासी महिला की संदिग्ध मौत, मायका पक्ष ने पति पर ईट मारने का आरोप लगाया, मृतका के बेटे का बयान भी आया सामने
थाना एका क्षेत्र के सखीपुर गांव में 43 वर्षीय महिला की रविवार सुबह दस बजे करीबन संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की पहचान उर्मिला देवी पत्नी नरेश के रूप में हुई है। ससुराल पक्ष का दावा है कि उर्मिला की मौत बीमारी के चलते हुई, जबकि मायके पक्ष ने पति पर ईट मार हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के बेटे ने भी बताया कि भाई ने कपड़े जला दिये थे।