फिरोज़ाबाद: महावीर नगर में आयुर्वेदिक अस्पताल के पुनर्निर्माण के लिए ₹30 लाख की स्वीकृति, सदर विधायक ने किया भूमिपूजन
सदर विधायक मनीष असीजा के प्रयासों से महावीर नगर गली नंबर 4 में स्थित जर्जर आयुर्वेदिक चिकित्सा अस्पताल के पुनर्निर्माण हेतु सरकार से 30 लाख रुपये की स्वीकृति मिली। आज विधिवत भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सडर विधायक मनीष असीजा ने मीडिया से बात करते हुए पूरी जानकारी दी।