बहादुरपुर: कोयल घाटी में लूट की वारदात नाकाम, पुलिस ने दो बदमाशों को रंगेहाथ दबोच कर निकाला जुलूस
पुलिस ने कोयल घाटी में लूट की वारदात को बड़ी तत्परता से नाकाम करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है।पुलिस प्रशासन ने रविवार को शाम लगभग 5:30बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि अशोकनगर-विदिशा मार्ग पर कोयल घाटी के पास तीन बदमाशों ने एक युवक से मारपीट कर नकदी लूट ली थी।