पटना ग्रामीण: रवि शंकर प्रसाद ने कहा, राहुल गांधी मुझे नहीं झेल पाते, तो अमित शाह को कैसे झेलेंगे?
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर कहा कि राहुल गांधी मुझे तो झेल नहीं पाते हैं तो अमित शाह को कैसे झेलेंगे। मौके पर रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर कांग्रेस चुनाव जीतती है तो चुनाव आयोग अच्छा है नहीं तो खराब है।