प्रतापगढ़: महंगाई और नीट पेपर लीक को लेकर सपा ने सिविल लाइन में किया जोरदार प्रदर्शन
समाजवादी पार्टी ने महंगाई, बेरोजगारी और नीट पेपर लीक के सिविल लाइन में शनिवार दोपहर 12.30 बजे कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। सपा सांसद एसपी पटेल और विधायक आरके वर्मा व राम सिंह पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौराहे पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अंत में कलेक्ट्रेट पहुँचकर उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवा