बेहद खराब मौसम के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीपलकोटी पहुंचे, जहां उन्होंने आपदा प्रभावित टनल का स्थलीय निरीक्षण किया। प्रतिकूल मौसम के बावजूद हेलीकॉप्टर की लैंडिंग कर मुख्यमंत्री मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री मौके पर मौजूद प्रशासन, पुलिस, SDRF, NDRF और अन्य संबंधित एजेंसियों से टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रगति की जानकारी लेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। मुख्यमंत्री रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से भी मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जानेंगे। सरकार की प्राथमिकता टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना है और सभी संबंधित एजेंसियां रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई हैं।
#PushkarSinghDhami #Chamoli #Pipalkoti #Uttarakhand #UttarakhandNews #PipalkotiTunnel #TunnelRescue #RescueOperation #DisasterResponse #NDRF #SDRF #UttarakhandGovernment #ChamoliNews #RescueMission #EmergencyResponse #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #HaldwaniExpressNews