जगदीशपुर: तेंदूनी-अरैया टोला गांव के समीप सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, आधा दर्जन हुए घायल
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदूनी-अरैया टोला गांव के पास रीगल ढाबा के समीप मैजिक वाहन का टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। बता दें सभी मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव के रहने वाले थे।