जगदीशपुर: रामनवमी शोभायात्रा समिति द्वारा जगदीशपुर नगर में चलाया गया धन संग्रह अभियान
जगदीशपुर नगर के सदर बाजार में आज रामनवमी शोभा यात्रा समिति के सदस्यों द्वारा धन संग्रह अभियान चलाया गया। कमेटी के अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने बताया कि 17 अप्रैल को जगदीशपुर नगर में भव्य रामनवमी शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। रामनवमी शोभा यात्रा में अधिक लोगों की सहभागिता हो उसको लेकर प्रचार प्रसार भी की जा रही है।