जगदीशपुर: जगदीशपुर पुलिस ने बभनियाव गांव से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार
जगदीशपुर पुलिस ने एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. पुलिस को सुचना मिली की जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र के बभनियाव गांव मे एक व्यक्ति देसी कट्टा के साथ किसी घटना को अंजाम देने के फिराक मे है। जिसके बाद जगदीशपुर थाने की पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए बभनियाव गांव मे छापेमारी कर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया ।