जगदीशपुर: जगदीशपुर थाने की पुलिस ने विमवा के मठिया के पास से शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
जगदीशपुर थाना पुलिस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शराब बरामदगी करने को लेकर अपना रवैया बदल दिया है। पुलिस अब खुद ग्राहक बनकर धंधेबाजों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे कर रही है। विमवा के मठिया (सब्जी मंडी) के पीछे शराब बेची जा रही थी, तभी थानाध्यक्ष विगाउ राम और दरोगा नीता कुमारी ने जाल बिछाकर शराब खरीदने के बहाने धंधेबाजों को गिरफ्तार किया।