जगदीशपुर: नगर के वार्ड नंबर 3 में गला रेतकर सेंटरिंग मिस्त्री की हत्या, आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
जगदीशपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन भैरव बाबा स्थान के पास देर शाम सेंटरिंग मिस्त्री की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मृतक वार्ड संख्या तीन निवासी स्वर्गीय खेदू मियां का पुत्र मोहम्मद मुस्लिम था। जोकि पांच बच्चों का पिता था। मोहम्मद मुस्लिम सेंटरिंग मिस्त्री का काम करता था।