टीकमगढ़: टीकमगढ़ में खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, 2 ओवरलोड डंपर, जेसीबी और ट्रैक्टर जब्त
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में खनिज अधिकारी विपुल रावत की टीम ने सोमवार सुबह सख्त कार्रवाई की। जतारा बाईपास पर रेत से भरे दो ओवरलोड डंपर जब्त कर थाना जतारा में खड़े कराए गए। वहीं अवैध उत्खनन में लगी एक जेसीबी और ट्रैक्टर को भी पकड़कर देरी उप थाने में रखा गया। पचेर घाट के निरीक्षण में कुछ नहीं मिला। खनिज विभाग ने साफ किया है कि अवैध उत्खनन और परिवहन