नैनीताल: संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों का नियमितीकरण को लेकर प्रदर्शन 207वें दिन भी जारी
संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर राज्य मे पर्यावरण संरक्षण के तहत किया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 207वें दिन भी जारी रहा।महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह के कर्मचारियो ने गुरना देवी मंदिर परिसर में पोंधे लगाए।