आंवला: आंवला के देवचरा में बाइक सवार ने मारी टक्कर, ई रिक्शा पलटा महिला की हुई मौत।
Aonla, Bareilly | May 29, 2024 आंवला के थाना भमोरा के गांव चंन्दुआ निवासी दयाराम अपने बेटे आदित्य की दवा लेने देवचरा जा रहे थे। देवचरा में स्टेट बैंक के सामने तेज रफ्तार आ रही मोटरसाइकिल सवार ने साइड से टक्कर मार दी जिसमें ई-रिक्शा पलट गया मूर्ति देवी, दयाराम,बच्चा आदित्य,अनिल दब गए मदद से सभी को बाहर निकाला गया। मूर्ति देवी के गंभीर चोटे आई जिसे अस्पताल ले गए डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।