आंवला: आंवला के अलीगंज में मोर का शिकार करने वाले पर सख्त कार्रवाई की मांग।
Aonla, Bareilly | May 29, 2024 मोर का शिकार करने वाले आरोपी पर सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर योगी विजय देवनाथ महाराज अलीगंज थाने पहुंचे और थाना अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। दरअसल तीन दिन पहले एक मोर के शिकार का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें ग्रामीण आरोपी की पिटाई करते हुए नजर आए थे।